उत्तराखंड: पिछले 12 घंटे में नौ स्थानों पर वनाग्नि

देहरादून, 02 मई (हि.स.)। उत्तराखंड में एक बार फिर गर्मी बढ़ते ही जंगल धधकने लगे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से जंगलों की आग पूरी तरह से बुझ गई थी। रविवार को पिछले 12 घंटे में नौ स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं हुई है। आग बुझाने के लिए वन कर्मियों को लगाया गया है। मई अब तक में कुल 11 जगहों पर आग लगी है। 
रविवार दोपहर वनाग्नि और आपदा प्रबंधन की ओर जारी बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में कुल नौ स्थानों पर वनाग्नि की घटना हुई है। विभाग की ओर से आग बुझाने का कार्य जारी है। मुख्य वन संरक्षक मान सिंह ने बताया कि प्रदेश के गढ़वाल मंडल में आठ जगह और  कुमाऊं मंडल में एक जगह वनाग्नि हुई है। कुल सात वन हेक्टेयर क्षेत्र आगजनी में प्रभावित है। इस घटना में कुल 15,800 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। मई में कुल 11 स्थानों पर वनाग्नि की घटना में 8.5 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभवित हुआ है और 17,300 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। इस घटना में कोई मानव और पशु हानि  नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *