पांचो राज्यों से आने लगे शुरुआती रुझान

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती आगे बढ़ गई गई है। पांचों राज्यों से शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं। दिलचस्प मुकाबला पश्चिम बंगाल से दिखाई दे रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच टक्कर दिखाई दे रही है। असम व केरल में सत्तारूढ़ पार्टियां मजबूत स्थिति में हैं। जबकि तमिलनाडु में द्रमुक (डीएमके) और पुडुचेरी में भाजपा आगे है। 
केरल विधानसभा चुनाव में इतिहास बदल सकता है। यहां शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ वाम दल आगे है। जबकि  कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ काफी पीछे है। केरल में हर विधानसभा चुनाव में अबतक सरकारें बदलती रही हैं। इस बार नया रुझान दिखाई दे रहा है।
असम में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। रुझान के अनुसार भाजपा फिर से सरकार बना सकती है। यहां तमाम कोशिश के बावजूद कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को टक्कर देती हुई नहीं दिखाई दे रही है। 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक (डीएमके) बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रुझानों में अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) पीछे चल रही है। पश्चिम बंगाल का चुनाव दिलचस्प बना हुआ है। यहां तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच टक्कर दिखाई दे रही है। ममता बनर्जी स्वयं अपनी सीट से फिलहाल पीछे चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *