असम विधानसभा चुनाव 2021- राज्य में सरकार बनाने का सीएम ने किया दावा

गुवाहाटी, 02 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को राज्य में सत्ता को बचाए रखने का भरोसा है। प्राप्त रुझानों के अनुसार भाजपा जीत की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है।

सोनोवाल ने रविवार को मीडिया से बाचतीच करते हुए कहा कि रुझानों के अनुसार यह स्पष्ट है कि भाजपा, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल (यूपीपीएल) व असम गण परिषद के साथ असम में सरकार बनाएगी।सोनोवाल ने कहा है कि यह लोगों के समर्थन का नतीजा है। हमें मतगणना पूरी होने तक इंतजार करना होगा लेकिन रुझानों से पता चलता है कि जनता हमारे पक्ष में है। प्रदेश की 126 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।ताजा रुझान के अनुसार सोनोवाल माजुली विधानसभा क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे राजीब लोचन पेगू पीछे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

पूरे असम में तीन चरणों में मतदान हुआ था। प्रदेश की 126 सीटों में से पहले चरण के लिए लिए 27 मार्च, दूसरा 01 अप्रैल को और तीसरे चरण की वोटिंग 06 अप्रैल को हुई थी। तीन चरणों में मुख्य पार्टी भाजपा और कांग्रेस के महाजोत ने मतदाताओं को लुभाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। भाजपा 2016 के चुनावों में ज़बरदस्त जीत के बाद राज्य में तरुण गोगोई नेतृत्वाधी  कांग्रेस पार्टी के 15 साल की सत्ता को समाप्त कर दिया था। राज्य की 126 सीटों में से भाजपा गठबंधन में 86 सीटों पर जीत हासिल किया गया था।

एग्जिट पोल्स के मुताबिक भाजपा राज्य में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सरकार बना सकती है। चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वाले भाजपा के बड़े नामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल थे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी राज्य में प्रचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *