पूर्वोत्तर में 4954 नए कोरोना संक्रमित, 2708 हुए स्वस्थ

-पूर्वोत्तर में 38 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 02 मई (हि.स.)। असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण के मामलों में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 4हजार, 954 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 88 हजार, 042 हो गई है। इनमें 3 लाख, 48 हजार, 232 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 2 हजार 708 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 35 हजार, 216 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 638 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 38 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में 3 हजार, 453 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 56 हजार, 576 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 28 हजार, 872 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2 हजार 229 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 25 हजार, 027 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 330 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 23 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 173 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 35 हजार, 339 हो गई है। इनमें 33 हजार 622 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 67 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 हजार 299 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 395 मरीजों की मौत हो चुकी है।  पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 319 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 31 हजार, 905 है जबकि 29 हजार, 843 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 79 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 1 हजार 652 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 410 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 217 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18 हजार, 637 है जबकि 17 हजार, 190 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 388 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 59 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

मेघालय में 262 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 108 हो गई है जबकि 15 हजार, 275 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 192 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 659 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 174 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 158 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 14 हजार, 134 है। राज्य में कुल 12 हजार, 268 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1 हजार 353 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 107 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीज की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 259 घंटों के दौरान 170 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 8 हजार, 211 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 236 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1 हजार 647  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 148 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 113  नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 132 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 926 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 1 हजार 191 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *