दो भाजपा नेताओं में भूमि विवाद को लेकर झड़प, एक घायल

अगरतला, 26 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर झड़प हो गयी। झड़प के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
मिट्टी भरने को लेकर दो लोगों में हाथापायी हो गई। दोनों भाजपा के नेता बताये गये है। बिलोनिया मंडल किसान मोर्चा के सह अध्यक्ष मनोरंजन पाल के पर हुए हमले के मामले में भाजपा के दक्षिण जिला महासचिव राजू नाथ के विरूद्ध मारपीट और हत्या की कोशिश के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह घटना शुक्रवार को सुबह गिरिधारी टीला इलाके में हुई।
पुलिस ने बताया है कि गिरिधारी आश्रम के पास पाल की जमीन से होकर गुजर रहे एक वाहन से राजू नाथ अपनी जमीन पर मिट्टी की भराई करवा रहा था। अपनी जमीन से होकर जा रहे वाहन को पाल ने रोक दिया। इस वजह से नाथ ने गुस्से में मनोरंजन पाल के साथ झगड़ने लगा।
उत्तेजित नाथ ने लोहे की रॉड से पाल पर हमला कर दिया। हमले के चलते पाल की नाक से खून बहने लगा। नाथ ने घायल होने के बावजूद पाल को बुरी तरह से पीटना जारी रखा। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल पाल को बचाया। स्थानीय लोगों ने ही पाल अस्पताल में भर्ती कराया।
पाल ने घटना के संबंध में बलोनिया थाने में नाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सात साल पहले भी उनकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि किसी तरह उस समय उसकी जान बच गई थी। उन्होंने आरोप लगाया की नाथ को उनके कथित क्षेत्र में रेत माफिया के रूप में जाना जाता है। लेकिन, पुलिस और वन कार्यालय को मैनेज कर वह अपने अवैध धंधे को संचालित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *