तेलंगाना में नहीं दिखा भारत बंद का असर

हैदराबाद, 26 फरवरी (हि. स.)। राज्य में कई मजदूर और व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर बुलाया गया भारत बंद का आज कोई असर नहीं दिखा। इन संगठनों ने आज देशभर में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था।
शुक्रवार को हैदराबाद में भारत बंद का असर नहीं दिखा। रोज की तरह व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान खुले रहे और परिवहन सेवा भी बहाल रहीं। नगर की राज्य परिवहन निगम सेवा में रोज की तरह सुबह से ही भीड़भाड़ रही। वामपंथी दलों से जुड़े चालकों को छोड़कर अन्य ऑटो और वाहन चलते रहे। राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी संगठन ने भी इस बंद का समर्थन नहीं किया। भारत बंद में आज केवल लॉरी ओनर्स एसोसिएशन ने समर्थन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर कुछ लॉरी रोकने का प्रयास किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *