इंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन, 5 मरे

जकार्ता, 25 फरवरी (हि.स.)। इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में सोने की खदान में भूस्खलन होने से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 लापता हो गए हैं। प्रांत की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अध्यक्ष दातू पामूसू ने यह जानकारी दी है।

यह घटना परीगी माउंटाउन जिले के बुरांगा गांव में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि 5 शव बरामद हुए हैं। साथ ही कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर जांच और राहत का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *