भारत कोकिला स्वर्गीय सरोजनी नायडू की जयंती पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने किया नमन

भोपाल, 13 फरवरी (हि.स.)। स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और देश की पहली महिला गवर्नर सरोजनी नायडू की आज शनिवार को जयंती है। सरोजिनी नायडू उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। सरोजिनी नायडू को लोग भारत कोकिला के नाम से जानते है। उनकी जयंती पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर भारत कोकिला सरोजनी नायडू को जयंती पर नमन करते हुए कहा कि ‘श्रम करते हैं हम कि समुद्र हो तुम्हारी जागृति का क्षण हो चुका जागरण अब देखो, निकला दिन कितना उज्ज्वल-सरोजिनी जी। भारत कोकिला, स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री स्व सरोजनी नायडू जी की जयंती पर कोटिश: नमन। आपके प्रखर विचारों से भावी पीढिय़ां नये भारत के निर्माण के लिए प्रेरित होंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि ‘देश की पहली महिला गवर्नर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कवयित्री एवं भारत कोकिला के नाम से प्रख्यात सरोजिनी नायडू जी की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन। राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान नारी शक्ति को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि ‘लिए बांसुरी हाथों में हम घूमें गाते-गाते मनुष्य सब हैं बंधु हमारे, जग सारा अपना है।- सरोजिनी नायडू जी। ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर सादर नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *