सोलापुरः दो वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत

मुंबई, 12 फरवरी (हि. स.)। सोलापुर जिले के कासेगांव में पंढरपुर-सांगोला महामार्ग पर शुक्रवार सुबह दो वाहनों के टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक घायल का इलाज उपजिला अस्पताल में हो रहा है। मामले की छानबीन कासेगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुलिस के अनुसार कोल्हापुर स्थित चंदवड़ निवासी धोंडीराम धनगर सपरिवार महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह जा रहे थे। उनकी कार अचानक कासेगांव में पंढरपुर-सांगोला महामार्ग पर पर खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में धोंडीराम सखाराम धनगर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस निरीक्षक किरण अवचर ,पुलिस उपनिरीक्षक आदिनाथ खरात व अन्य पुलिसकर्मी छानबीन कर रहे हैं। अभीतक इस घटना के अन्य मृतकों व घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *