गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : भाजपा ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद

जीत के संकल्प के साथ राज्य के छह महानगरों में चुनाव प्रचार अभियान किया शुरू
अहमदाबाद के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य बड़े नेता हुए शामिल

अहमदाबाद,11 फरवरी (हि.स.)। राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव में जीत का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव अभियान का आज शंखनाद कर दिया। पार्टी ने अहमदबाद सहित छह महानगरों में वृहद्ध कार्यक्रम कर प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। भाजपा ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राज्य के मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों को जिले के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी दी है।

गुरुवार को राज्य के छह महानगरों अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत और गांधीनगर में भाजपा ने निकाय चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इन महानगरों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि यानी समर्पण दिवस पर अहमदाबाद में कांकरिया झील के पास आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपानी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के निकाय चुनाव के 192 उम्मीदवारों को एक मंच पर बुलाकर जीत का संकल्प दिलाया गया। मुख्यमंत्री सहित पार्टी नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार कराया। भाजपा ने पूरे राज्य में चुनाव प्रचार के लिए व्यापक रणनीति बनाई है।

आज वडोदरा में भी भाजपा के 76 उम्मीदवारों ने पार्टी के लिए आत्मसमर्पण होने और चुनाव में जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। राजकोट में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा ने प्रचार के लिए डिजिटल रथों काे रवाना किया गया। शहर के 18 वार्डों के लिए 18 डिजिटल रथ बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *