पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक जवान घायल

रांची/चाईबासा, 07 फरवरी (हि.स.)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के चक्रधरपुर स्थित टोकलो में पुलिस और भाकपा माओवादियो के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग गए। हथियार और भारी मात्रा में घरेलू उपयोग के समान बरामद किये गए हैं।
आईजी अभियान साकेत सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *