ऋचा चड्ढा ने खेतों में काम कर रही महिलाओं का वीडियो साझा कर कसा तंज

अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिये हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में ऋचा ने देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ महिलायें खेतो में काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते ऋचा कहती है -‘महिलाएं, खेती कर सकती हैं लेकिन कृषि कानूनों का विरोध क्यों नहीं कर सकती। हां क्यों नहीं?’

सोशल मीडिया पर ऋचा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ऋचा ने इस वीडियो के जरिये किसान आंदोलन का विरोध कर रहे लोगों पर तंज कसा है। गौरतलब है देश में लगभग 2 महीन से चल रहे किसान आंदोलन का देश -विदेश के कई सेलिब्रिटी समर्थन कर रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी दो गुटों में बंटा हुआ है। कुछ लोग इसके समर्थन में हैं तो वहीं कुछ इसके विरोध में भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *