त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर देश के बाहर नहीं, बजट का समान रूप से मिलेगा लाभ : उप मुख्यमंत्री

अगरतला, 01 फरवरी (हि.स.)| पूर्वोत्तर के राज्य भारत से बाहर नहीं है। परिणामस्वरूप, सबका साथ, सबका विकाश, सबका विश्वास मंत्र का लाभ पूरे देश के साथ-साथ पूर्वोत्तर के राज्यों को भी मिलेगा। इसी तरह, त्रिपुरा भी लाभ प्राप्त करने में सक्षम होगा। त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जिष्णु देववर्मा ने सोमवार को सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में एक संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया। उनके अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज भारत के विकास के दृष्टिकोण के साथ आम बजट पेश किया है। उसमें त्रिपुरा समेत पूरे देश को फायदा होगा

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने सभी कठिन क्षणों का सामना करने के बाद आज बजट पेश किया है। जैसा कि उम्मीद था, पूर्वोत्तर के लिए आवंटन अपेक्षा के अनुसार बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि बजट आवंटन का विवरण अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, यह मान लेना आसान है कि बजट से त्रिपुरा के साथ-साथ पूर्वोत्तर को भी फायदा होगा।

उनका दावा है कि पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए अलग से सोचने का कोई कारण नहीं है। इस बजट से भारत के विकास के साथ, त्रिपुरा सहित पूरे पूर्वोत्तर को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा, बजट में त्रिपुरा को बिजली, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास, वस्त्र, राष्ट्रीय सड़कों और गैस के लिए आवंटित किया जाएगा। इससे, त्रिपुरा की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही रोजगार के बहुत अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *