पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 329647 हुई, पिछले 24 घंटे में 178 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 31 दिसम्बर (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 178 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 329647 हो गई है जिसमें 321490 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 291 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 5718 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2187 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असममें कोरोना संक्रमित 76 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216139 है जबकि 211835 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 115 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3258 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1043 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरामें कोरोना संक्रमित 12 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33255 है जबकि 32712 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 138 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 382 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुरमें 41 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28137 है जबकि 26601 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 80 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1182 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 354 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेशमें 02 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16711 है जबकि 16549 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 106 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालयमें 21 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13408 है जबकि 13085 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 184 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 139 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंडमें 04 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11921 हो गई है। 11493 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 29 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 218 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 79 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 13 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5877 हो गई है। 5124 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 17 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 532 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 126 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरममें 09 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4199 हो गई है। 4091 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 100 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *