सूरत में पाटीदार नेता अल्पेश कथीरिया समेत तीन गिरफ्तार

सूरत/अहमदाबाद, 25 दिसम्बर (हि.स.)। सूरत पुलिस ने शुक्रवार सुबह पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) नेता अल्पेश कथीरिया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक खेत का मालिक भी शामिल है। सहजानंद फार्म में अल्पेश कथीरिया की जन्मदिन पार्टी का मालिक भी पुलिस हिरासत में है। सभी पर कोरोना दिशा-निर्देश के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। पुलिस विभाग ने इस सिलसिले में चार सिपाहियों को निलंबित किया है। 


पुलिस ने यह गिरफ्तारी अल्पेश कथीरिया की जन्मदिन पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद की है। इस पार्टी में कथीरिया के कई समर्थकों ने भी हिस्सा लिया है।कथीरिया के जन्मदिन पर सहजानंद फार्महाउस पर डायारा और गरबा का भी आयोजन किया गया। इसमें बिना मास्क के लोग मौज-मस्ती करते रहे। शारीरिक दूरी की भी जमकर धज्जियां उड़ीं। नाच रहे समर्थक पार्टी में तकिए उड़ाते दिख रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *