पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 328806 हुई, पिछले 24 घंटे में 214 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 26 दिसम्बर (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में है। 

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 214 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 328806 हो गई है जिसमें 320150 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 291 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 6246 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2159 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असममें कोरोना संक्रमित 61 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 215836 है जबकि 211378 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 95 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3422 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1033 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरामें कोरोना संक्रमित 09 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33222 है जबकि 32634 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 184 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 381 मरीजों की मौत हुई है। 

मणिपुरमें 67 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 27943 है जबकि 26247 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1352 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 344 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेशमें नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16678 है जबकि 16454 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 168 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है। 

मेघालयमें 29 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13369 है जबकि 12940 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 294 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 135 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंडमें 05 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11895 हो गई है। 11413 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 36 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 274 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 77 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 21 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5685 हो गई है। 5048 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 23 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 418 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 125 मरीज की मौत हो चुकी है। 

मिजोरम में 22 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4178 हो गई है। 4036 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 134 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *