कोरोना : 40 से अधिक देशों ने ब्रिटेन की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

लंदन, 23 दिसम्बर (हि.स.)। ब्रिटेन (यूके) में नई किस्म के कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार के कारण 40 से अधिक देशों ने वहां की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्कॉटलैंड ने पहले ही यूके की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस ने भी ब्रिटेन की यात्रा पर 48 घंटों तक के लिए रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध के दायरे में सड़क, वायु मार्ग, समुद्र और रेल यातायात पर भी रोक लगा दी गई है।

ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल ने कहा है कि पेरिस और लंदन सीमा को फिर से खोलने के लिए बंदरगाहों के परीक्षण पर बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा जर्मनी ने भी यूके और दक्षिण-अफ्रीका से आने वाले लोगों पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। यहां पर वायरस के इस नए प्रकार का पता 6 जनवरी को लगा था। स्पेन और पुर्तगाल ने भी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन मैड्रिड ने केवल अपने नागरिकों या निवासियों को आने की अनुमति दी है।

भारत ने भी 31 दिसम्बर तक ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आर्थिक राजधानी मुंबई को भी कर्फ्यू में रखा गया है। पोलैंड में भी अधिक प्रवासी भारतीय रहते हैं और इसे भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है।

हांगकांग ने भी यूके से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। नीदरलैंड ने भी ब्रिटेन से आनेवाली उड़ानों पर 1 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। आयरलैंड ने सोमवार से ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा इटली ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। उन लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो 14 दिनों तक ब्रिटेन में रहे हैं।

मॉस्को ने भी 1 हफ्ते के लिए ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। फिनलैंड और ऑस्ट्रिया और स्विटजरलैंड ने भी 2 हफ्तों के लिए रोक लगाई है। इसके अलावा एस्टोनिया, लाटविया, लिथुआनिया, हंगरी और लग्जमबर्ग ने भी प्रतिबंध लगा दिया है जबकि बलकंस, क्रोएशिया, मेसेडोनिया, अल्बानिया ने भी 31 जनवरी तक रोक लगा दी है।

रोमानिया, स्वीडन, डेनमार्क ने भी 48 घंटों तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बेल्जियम यूरोस्टार रेल सेवा और उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। कनाडा ने 72 घंटों के लिए यूके की उड़ानों पर रोक लगा दी है। तुर्की ने भी ब्रिटेन, डेनमार्क, नीदरलैंड और दक्षिण-अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। सऊदी-अरब और ओमान ने भी पूर्ण रूप से अपनी सीमा को बंद कर दिया है। कुवैत ने भी ब्रिटेन को ज्यादा खतरे वाले देशों की सूची में रखा है।

मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया ने भी ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। मॉरिशस ने भी ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पिछले 30 दिनों तक जो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में रहा है, उसे भी एलसेल्वाडोर, पनामा पैराग्वे में आने पर रोक है। इसके अलावा पेरू से यूरोप से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। चिली और अर्जेंटीना ने भी यूके से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *