अंटार्टिकाः कोरोना का पहला मामला सामने आया

सैंटियागो, 23 दिसम्बर (हि.स.)। अंटार्टिका में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। चिली की सेना की ओर से यह जानकारी दी गई है। सेना और स्वास्थ्य अधिकारी महाद्वीप के इलाकों से आइसोलेशन में गए कर्मचारियों को हटाने का काम कर रहे हैं।

चिली के सैन्य बलों की ओर से कहा गया है कि बर्नार्डो ओ हिगिन्स बेस पर 36 लोग वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इनमें 26 सेना के जवान भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ 10 सिविलियन कॉन्ट्रैक्टर्स भी संक्रमित हो गए हैं जो बेस पर रखरखाव का काम कर रहे थे।

सेना की ओर से कहा गया है कि बेसपर तैनात सैनिकों को पहले ही आइसोलेशन में रख दिया गया है और इनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

अंटार्टिका स्थित रिसर्च एंड मिलिट्री स्टेशन को वायरस से दूर रखने के लिए हाल ही में कई कदम उठाए गए हैं। पर्यटन को रद्द कर अन्य गतिविधियों को भी रोक दिया गया है।

ब्रिटिश अंटार्टिक सर्वेक्षण के साथ जुड़े हुए शोधकर्ताओं के अनुमान के अनुसार 38 स्टेशनों पर तैनात 1000 लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। सेना के प्रेस अधिकारी ने कहा है कि पहले कोरोना के दो मामले मध्य दिसम्बर में सामने आए थे जब दो सैनिक बीमार हो गए थे। अंटार्टिका में मगालेंस घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। यह चिली में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

चिली की नौसेना की ओर से कहा गया है अंटार्टिक क्षेत्र में 27 नवम्बर से लेकर 10 दिसम्बर तक चालक दल के 208 सदस्यों में से तीन लोगों को कोरोना हो गया था जो नाव लेकर रवाना हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *